24 महीने के बच्चे को क्या सीखना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 14:49

सामाजिक और भावनात्मक विकास

इस आयु में आपका बच्चा एक दोस्त या भाई के साथ चीजें साझा कर सकता है, हालांकि यह हमेशा नहीं होगा। वो अभी भी अकेला ही खेलना पसंद करेगा और अब उसे अपने साथ खेलने वाले दोस्त से कोई आपत्ति नहीं होगी। 2 वर्ष के बच्चे में निम्नलिखित सामाजिक और भावनात्मक विकास, कुछ इस प्रकार हैं;

इस उम्र में बच्चा कभी एक बड़े बालक की तरह व्यवहार करेगा और कभी चाहेगा कि उसके साथ एक छोटे बच्चे की तरह व्यवहार किया जाए। इस तरह के भावनात्मक संघर्ष इस उम्र में सामान्य है और अगर उसकी दिनचर्या में कोई बदलाव आया है या वह आपसे अधिक देखभाल और प्यार चाहता है, तो यह संघर्ष बढ़ भी सकता है।
आपका बच्चा लड़के-लड़कियों में अंतर पहचानने लगेगा। उदाहरण के लिए, कोई लड़का अपने पिता की तरह चलने की या उनके पहनावे की नकल कर सकता है। लड़कियों के अपनी माताओं की नकल करने की संभावना है, जैसे लिपस्टिक लगाने की कोशिश करना।
यह भी संभव है कि बच्चे समान लिंग के रोल मॉडल का अनुकरण न करें, यह पूरी तरह से सामान्य है। स्वाभाविक रूप से उत्सुक होने के नाते, बच्चे बहुत सी चीजों का प्रयोग करना पसंद करते हैं।
हो सकता है कि अब आपका बच्चा आपकी अनुपस्थिति में ज्यादा चिंतित न होता हो।
आपके शिशु में अवज्ञा और भावनात्मक प्रकोप की कुछ घटनाएं हो सकती हैं।

संज्ञानात्मक और भाषा विकास

2 वर्ष की आयु में बच्चा किताबों में बने चित्र, जैसे गुब्बारा, कुत्ता और इत्यादि को पहचान सकता है। लेकिन वह अभी काल्पनिक अवधारणाओं से संबंध स्थापित करने में सक्षम नहीं है। संज्ञानात्मक और भाषा विकास की कुछ विशेषताएं होती हैं, वे इस प्रकार हैं;

आपके बच्चे को अपनी चीजें छांटना और उन्हें विविध श्रेणियों में व्यवस्थित करना पसंद हो सकता है।
2 साल का बच्चा कुछ वाक्यांशों का उपयोग करके वाक्य बनाना शुरू कर सकता है।
चूंकि अब वह अपनी विशिष्टता के बारे में जागरूक हो रहा है, तो वह अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बात कर सकता है।
वह सरल निर्देशों को समझने और उनका पालन करने में सक्षम हो सकता है।
24 महीने के बच्चे के मन में अनेकों सवाल उत्पन्न होते हैं। बच्चे के सवाल ज्यादातर ‘क्यों’ में छिपे होते हैं। अन्य अवसरों पर वह इसका उपयोग सिर्फ इसलिए करता है क्योंकि बच्चा नहीं जानता कि वह अपनी जिज्ञासा को कैसे व्यक्त करे।
आपका शिशु जल्दी या बाद में, बेहतर या बदतर और इसी तरह की दूसरी अवधारणाओं को जानने लगेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info